खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
अंतर विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। अलग-अलग भार वर्ग में हिमांशु बिष्ट, आयुष जोशी, भूपेश सिंह, मयंक रौतेला और पियूष ऐरी ने स्वर्ण पदक जीते। इससे पर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए अल्मोड़ा ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय ने प्रतिभागियों से अनुशासन को तरजीह देने की अपील की।
अल्मोड़ा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत की। केरोगी और पूमसे वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में चिलियानौला एकेडमी के हिमांशु बिष्ट, एपीएस के आयुष जोशी, भूपेश सिंह, मयंक रौतेला और स्प्रिंग फील्ड के पियूष ऐरी ने स्वर्ण पदक जीते।
आर्यन अकादमी के जीवन, स्प्रिंग फील्ड के शिवम जोशी, एपीएस के चिराग नेगी, सौम्या बोरा और भावेश कुमार ने रजत, जबकि एपीएस के काव्य बिष्ट और आर्यन अकादमी के सुधांशु, एपीएस के नैतिक मेहरा, एपीएस के जय नेगी और चिलियानौला अकादमी के युवराज बोरा, एपीएस के रोहित चौहान और चिलियानौला के दिव्यांशु बोरा, एपीएस के राज नेगी और निर्मल बोरा ने कांस्य पदकों पर मुहर लगाई। आर्मी पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन छठी डान ब्लैक बेल्ट नरेश कुमार तलरेजा ने किया।