अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में मिट्टी बचाओ विषय पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हिमांशी जोशी, दिया जोशी, कविता रायल, आशिया खातून और सीनियर वर्ग में खुशी बिष्ट, तन्नू बिष्ट, आकांक्षा आर्या और नेहा बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ स्थान पर रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हिमांशी जोशी, मानसी आर्या, आबिदा खातून, आशिया खातून और सीनियर वर्ग में पल्लवी जोशी, गुंजन मुस्यूनी, पुष्पेश कुमार और काव्या आर्या ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में प्रथम चार विजेताओं को क्रमशः 500, 400, 300 और 200 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में प्रथम चार स्थान पाने वाले होनहारों को क्रमशः 250, 200, 150 और 100 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी अब पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में हवालबाग स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल, मनोज बिष्ट, मदन सिंह, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा आदि रहीं l