फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Tue, 28 Jul 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चांदीखेत स्थित मां कालिगाड़ मंदिर में मंगलवार को शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बारिश के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान शिव और मां कालिगाड़ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा मां कालिगाड़ मंदिर से शुरू होकर चौखुटिया बाजार, फूलई शिव मंदिर, मां अग्नेरी मंदिर और बैराठेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कलश यात्रा पुनः मां कालिगाड़ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा व्यास बाला दत्त जोशी ने पहले दिन भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। आयोजन के यजमान बीरबल कुमयां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें