प्रस्तुति देने को तैयार द्वाराहाट क्षेत्र के कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
स्याल्दे बिखोती मेले का समापन करते हुए मेला संरक्षक क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने कहा कि भविष्य में मेले को और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। मेले के दौरान तमाम गतिविधियों को लेकर संरक्षक खुश नजर आए। उन्होंने इसके लिए क्षेत्रवासियों का आभार भी जताया। इससे पूर्व मंगलवार की रात स्टार नाइट के तहत दिल्ली के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। प्रख्यात लोक गायिका माया उपाध्याय ने हाय काकड़ी झिलमा लूंण पिसो सिलमा गीत से दर्शकों को जमकर झुमाया।
देर रात तक उत्तराखंड रॉक कला मंच दिल्ली के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मां नंदा राज जात यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। प्रख्यात लोक गायिका माया उपाध्याय ने आज का दिना तू रौली घर पना और हाय काकड़ी झिलमा, लूंण पिसो सिलमा, जितेंद्र तोमक्याल ने मैं फोन करूलो तू नी उठाली, रुमाली का गांठा, रयोड़ी लखनऊ की जैसे गीतों के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मां नंदा राज जात यात्रा भी खास आकर्षण का केंद्र रही। इधर, बुधवार को मेले का समापन करते हुए क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने सभी का आभार जताया। मेले के शांतिपूर्ण समापन में सहयोगियों की सराहना की। मेला समिति और नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने भी ग्रामीणों का आभार जताया। सांस्कृतिक टीमों की सराहना की। समापन अवसर पर लोक गायिका माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, प्रकाश कहाला, रॉक कला मंच के दीप चंद्र आदि को सम्मानित भी किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन शाह, सभासद आनंदी शाह, विमला शाह, नवीन शाह, प्रमोद कुमार, हेम रावत, नारायण रावत आदि मौजूद थेे।
मीना बाजार में बारिश के कारण खलल
द्वाराहाट। बारिश के चलते मीना बाजार में दूसरे दिन भी खलल पड़ा। सुबह बाजार में खरीदारी करने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों से लोग पहुंचे हुए थे, लेकिन अचानक बारिश हो गई। दो बजे बाद फिर से बारिश हुई जिसके चलते अफरातफरी का माहौल रहा। सायंकाल बारिश थमने पर फिर भीड़ उमड़ी, झूले, चरखे और मौत का कुआं को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।