चौखुटिया(अल्मोड़ा)। विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में सेवानिवृत्त सूबेदार हीरा सिंह पटवाल ने द्वाराहाट-चौखुटिया विधानसभा क्षेत्र से हिमालयन क्रांति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
पटवाल ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में हिमालयन क्रांति पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगे। उनकी घोषणा के बाद क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। गेवाड़ क्षेत्र से अब तक दो प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की घोषणा हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, हालांकि चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।