अल्मोड़ा। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक हुई बारिश के दौरान बाजार में चल रहे लोग सुरक्षित स्थानों पर भागे।
सोमवार को अपराह्न दो बजे बाद मौसम अचानक बदल गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने लगी। शुरूआत में हल्की बारिश हुई। बाद में बारिश ने रफ्तार पकड़ लगी। बारिश से नगर सहित जिले के ग्रामीण इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर चल रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। जिसको जहां जगह मिली वहीं पर रुककर कर बारिश से बचाव किया। दुकानदारों ने भी अपने सामान को बारिश से बचाने के लिए तुरंत व्यवस्था की। इलाकों में बारिश के कारणकुछ स्थानों पर जलभराव हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद