फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भारी बारिश से अल्मोड़ा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों की मुसीबतें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले 24 घंटों से जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला बुधवार को भी दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा। इस भारी बारिश के चलते जिले के तीन प्रमुख ग्रामीण मोटर मार्ग मलबे की चपेट में आने से बंद हो गए हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कच्ची सड़कों की हालत बदतर हो गई है। जगह-जगह जलभराव होने से पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुकी है जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
वहीं, मुख्य सड़कों पर डामर उखड़ने से बने गहरे गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का खतरा सता रहा है। मौसम के इस मिजाज का सीधा असर व्यापार पर भी पड़ा है। मुख्य बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल देखी गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मलबा आने से बंद हुए ये मार्ग
- गुरुड़ाबांज-अंडोली मोटर मार्ग
- काफलीखान-भनोली-दशौला मार्ग
- देघाट-चिंतोली ग्रामीण मोटर मार्ग
-
अल्मोड़ा में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश
स्थान- बारिश एमएम में
अल्मोड़ा-17.8
रानीखेत-2.2
सल्ट- 0.5
चौखुटिया-8.0
द्वाराहाट-2.5
सोमेश्वर-36
जैंती-10
जागेश्वर-48.5
भैंसियाछाना-36
शीतलाखेत-2.5
ताकुला-34
कोट
बारिश के चलते तीन मार्ग बंद हैं जिन्हें जेसीबी मशीन की मदद से खोलने का कार्य तेजी चल रहा है। जल्द ही इन सड़कों पर आवागमन सुचारू करा दिया जाएगा। - विनीत पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, अल्मोड़ा



भारी बारिश से ताकुला के गणनाथ महादेव मंदिर परिसर को नुकसान
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मूसलाधार बारिश से ताकुला स्थित प्रसिद्ध गणनाथ महादेव मंदिर परिसर को नुकसान पहुंचा है। मंदिर परिसर में मलबा आने, भू-धंसाव और जल निकासी व्यवस्था बाधित होने से श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण मंदिर परिसर के कुछ हिस्सों में दरारें पड़ गई हैं। साथ ही मिट्टी खिसकने की स्थिति बनी हुई है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में यदि समय रहते आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो नुकसान और बढ़ने की आशंका है।
गणनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है जहां सालभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर में मजबूत सुरक्षा दीवार, बेहतर जल निकासी व्यवस्था तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन


कोट-
गणनाथ मंदिर परिसर में बारिश से मलबा आने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर तहसीलदार को भेजा गया है। - संजय कुमार, एसडीएम, सोमेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें