फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश से गिरा तापमान

विज्ञापन
बारिश के दौरान अल्मोड़ा मालरोड में छाता लेकर निकलते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को सुबह से हुई तेज बारिश से जन जीवन पर भारी असर पड़ा है। बारिश के साथ तेज हवा चलने से पूरे क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इधर बारिश के कारण तापमान में भी काफी गिरावट आ गई और तापमान सात डिग्री पहुंच गया। अल्मोड़ा में शाम चार बजे तक 19.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बारिश शुरू हुई और पूरे दिन ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश चलती रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने हीटर और अलाव आदि का सहारा लिया। बारिश के कारण बाजारों में भी रौनक नहीं रही।
इधर भिकियासैंण, जागेश्वर, सोमेश्वर, भैंसियाछाना क्षेत्र में भी झमाझम बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। जहां बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं वहीं बरात का सीजन होने के कारण शादी के आयोजनों में परेशानी हुई। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम दस डिग्री रिकार्ड किया गया। इधर आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि सभी जगहों पर सड़कें खुली हैं और यातायात सुचारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें