बारिश और बर्फबारी को देखते हुए अल्मोड़ा जिले में शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
अल्मोड़ा में मौसम विभाग ने शनिवार को भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों में 24 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को जिले में कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।