सरना में क्षतिग्रस्त छत दिखाते भवन स्वामी। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। लगातार हो रही बारिश अब आफत बनकर टूट रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन पुराने भवन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती सरना गांव में भोपाल सिंह पुत्र रतन सिंह का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था।
नौलाकोट और पशु सेवा केंद्र पारकोट के अंतर्गत देवलधार गांव निवासी हीरा सिंह नेगी पुत्र स्व बचे सिंह की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार गिरने से गोशाले में बंधा दुर्गा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह का बछड़ा मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई।
अन्य मवेशियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। राजस्व कर्मियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बूंगा गांव में रमेश चंद्र चौधरी के पीछे की दीवार टूटने से मकान के पीछे मलबा आ गया है, जिस कारण रास्ता बंद हो गया, भवन को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।