फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस कॉलोनी में रह रहे स्वास्थ्य कर्मी पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
उपजिलाधिकारी मोनिका को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य कर्मी के अभद्र व्यवहार के खिलाफ खत्याड़ी के ग्रामीण मुखर हो गए हैं। बुधवार की देर रात बेस अस्पताल कॉलोनी में रह रहे स्वास्थ्य कर्मी ने खत्याड़ी में हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में करीब चार घंटे तक स्वास्थ्य कर्मी ने क्षेत्र में गालीगलौज और ध्वनि विस्तारक यंत्रों से लोगों को परेशान किया। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी और पीएमएस को ज्ञापन सौंप ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मी से आवास खाली करवाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीते दिनों नर्स के सहकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के बाद के बाद अब हवालबाग के स्वास्थ्य कर्मी पर भी अभद्र व्यवहार का आरोप है। खत्याड़ी ग्राम प्रधान राधा देवी के नेतृत्व में ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि बेस अस्पताल कॉलोनी में रह रहा स्वास्थ्य कर्मी विकास कुमार आए दिन में गालीगलौच करता है। बुधवार रात करीब नौ बजे स्वास्थ्य कर्मी ने क्षेत्र में गालीगलौच की। काफी देर तक दुर्व्यवहार के बाद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह ग्रामीणों से ही उलझने लगा। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे तक उसने क्षेत्र में जमकर हंगामा काटा। कहा कि हवालबाग में ड्यूटी के बाद भी वह बेस कॉलोनी में रह रहा है, जो सरासर गलत है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही मामले में कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य कर्मी से आवास खाली करवाने की मांग की है। वहां हरीश कनवाल, शैलेंद्र साह, भूपेंद्र साह, चंदन सिंह, पंकज कनवाल, मनीष कुमार, सुदंर कनवाल, मनोज आर्या, राजेंद्र सिंह कनवाल, कुंदन सिंह कनवाल आदि थे।
----------कोट----------
हवालबाग में कार्यरत आरोपी स्वास्थ्य कर्मी को बेस कॉलोनी का आवास खाली करवाने के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र भेजा जा चुका है। जैसे ही आदेश होंगे आवास खाली करवा दिया जाएगा। -एचसी गड़कोटी, पीएमएस बेस अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें