फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड : 4.89 लाख का लक्ष्य, अब तक तीन लाख बने

Mon, 19 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत योजना का प्रचार-प्रसार खूब चल रहा है मगर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम कछुआ गति से चल रहा है। ऐसे में कई जरूरतमंद लोग इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4,89,000 कार्ड बनाने का लक्ष्य है लेकिन अभी तक तीन लाख लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बन सके हैं। धीमी गति के कारण विभाग लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। फलस्वरूप इसका नुकसान उन जरूरतमंद लोगों को उठाना पड़ रहा है जिनके कार्ड अब तक नहीं बन सके हैं। यहां जिला अस्पताल और बेस अस्पताल समेत अन्य जगहों में आयुष्मान केंद्र स्थापित किए गए हैं फिर भी लक्ष्य हासिल करना चुनौती बना है।
मोबाइल नंबर लिंक नहीं होना भी परेशानी
अल्मोड़ा। जिले में कई लोग हैं जिनके आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं हैं। इस कारण भी आयुष्मान कार्ड बनाने में कठिनाई आ रही है। इसके लिए मोबाइल नंबर का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। तभी ओटीपी नंबर मिल सकेगा। यह समस्या विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में लोग आयुष्मान भारत योजना से वंचित हो रहे हैं। योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाकर इस कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।
— डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें