फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने किया हड़ताल का एलान

Mon, 19 May 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की सोमवार को नंदादेवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन में बैठक हुई। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर एक जून से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत जिलों में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का एलान किया। उन्होंने देयकों का भुगतान नहीं होने पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि सरकार डीलरों के लिए प्रत्येक कार्ड धारक को मशीन में अंगूठा लगाकर राशन देने देने की व्यवस्था लागू करने जा रही है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राशन की बोरियों में दो से चार किलो राशन कम मिलता है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं को भी अंगूठा लगाकर 50 किलो राशन का कट्टा दिया जाए। पुराने देयकों का भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगी है।
दिनेश गोयल ने कहा कि जब रोड स्टेप प्रणाली चलाई जा रही है तो ठेकेदार को डीलरों की दुकान में राशन पहुंचाने जाना चाहिए। केसर सिंह खनी ने कहा की सरकार अपने मंत्री और विधायकों की पेंशन पर ध्यान दे रही है लेकिन सस्ता गल्ला विक्रेताओं के मानदेय को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें