अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज उमड़े। यहां बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 486 मरीजों की ओपीडी हुई। महिला अस्पताल की ओपीडी 250 से अधिक रही। अस्पताल में सुबह से ही फिजिशियन, बालरोग, ईएनटी, अस्थि रोग, पर्ची काउंटर, एक्सरे और खून जांच कक्ष के बाहर लंबी कतारें देखने के लिए मिलीं। मरीज दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज के लिए पहुंचे थे।
चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश से मरीज हुए परेशान
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के एकमात्र चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर रहने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों ने बेस सहित निजी अस्पतालों में इलाज कराया। संवाद