फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल का सर्वर डाउन, मैनुअल बनानी पड़ी पर्ची

Mon, 05 May 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीजों को सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को यहां सर्वर डाउन होने के कारण सुबह दस बजे से पर्ची बनाने का काम प्रभावित रहा। आउट पेशेंट इन-पेशेंट, लैब समेत अस्पताल की सभी सेवाओं की पर्ची मैनुअल ही बनानी पड़ी। इस दौरान पर्ची काउंटर में कतार में लगे मरीज पर्चे न कटने पर परेशान दिखाई दिए। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सर्वर डाउन होने पर करीब 100 से अधिक पर्चे मैनुअल काटने पड़े। दो घंटे के बाद सर्वर ठीक हो गया। मरीजों को राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें