फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मरीजों की लग रही कतार, ओपीडी 600 के पार

Mon, 24 Mar 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लग गईं। ओपीडी 600 के पार पहुंची।
विज्ञापन

मौसम के इस परिर्वतन के साथ वायरल और संक्रामक रोग पैर पसारने लगे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में उछाल से इस बात की पुष्टि हो रही हैं। जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम, बुखार, एलजी, पेट दर्द आदि वायरल रोगों से ग्रसित मरीज बढ़े हैं। ओपीडी 600 के पार पहुंची। सुबह से ही अस्पताल के पर्ची काउंटर में मरीजों की कतार रही। फिजिशियन, ईएनटी रोग, बालरोग, अस्थि रोग, चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। यहां चिकित्सक से परामर्श मिलने के बाद मरीज दवा वितरण कक्ष पर पहुंचे तो वहां भी उन्हें कतार में लगना पड़ा। अस्पताल में दूर- दराज से भी उपचार के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि काउंटरों में भी मरीजों की भीड़ रही। फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि बदलते मौसम में खान पान का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पानी स्वच्छ पीएं। दूषित पानी पीने से जल जनित रोग फैलने की आशंका रहती है।
स्वास्थ्य विभाग गर्मी के मौसम को लेकर सतर्क हो गया है। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव और गर्मी को देखते हुए अस्पतालों को सतर्क रहने के लिए कहा है ताकि गर्मी में संक्रामक रोग और उल्टी दस्त का प्रकोप फैलाने की दशा में लोगों का उपचार किया जा सके। उन्होंने अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने देखे मरीज
फिजिशियन - करीब 140 से अधिक
सर्जन - करीब 100 से अधिक
चर्म रोग- करीब 100 से अधिक
बाल रोग- करीब 130 से अधिक
ईएनटी करीब 100 से अधिक
अस्थि रोग- करीब 100 से अधिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें