फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में हुई 15.5 एमएम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Wed, 26 Jun 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जिला मुख्यालय में सबसे अधिक 15.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। अच्छी बारिश होने से तापमान गिरा तो लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

जिला मुख्याल सहित अन्य हिस्सों में बीते सोमवार देर रात झमाझम बारिश हुई। बारिश के पानी के साथ बहकर आया मलबा रास्ते और सड़कों पर जमा हो गया, इससे लोग परेशान रहे। वहीं मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान है। सोमेश्वर, चौखुटिया सहित अन्य हिस्सों में बारिश के बाद किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। संवाद
विज्ञापन


बारिश का आंकड़ा(एमएम में)


अल्मोड़ा 15.5



रानीखेत 1.0



चौखुटिया 5.0
सोमेश्वर 5.6
भिकियासैंण 0.5
जैंती 1.5
ताकुला 0.5
सल्ट 1.5
मासी 1.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें