अल्मोड़ा। बदलता मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। गर्मी बढ़ते ही वायरल और संक्रामक बीमारियों के मामले भी बढ़ने लगे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी जुकाम, बुखार, एलजी, पेट दर्द के बढ़ रहे मरीजों से इसकी पुष्टि हो रही है।
जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम, बुखार, एलजी, पेट दर्द के मरीज बढ़े हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 300 के करीब रही। सुबह से ही पर्ची काउंटर में मरीजों की कतार लगी रही। फिजिशियन, बालरोग, चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। दवा वितरण कक्ष पर भी उन्हें कतार में लगना पड़ा। अस्पताल में दूर दराज से भी इलाज के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्हें उबला पानी पीने की सलाह दी। कहा कि दूषित पानी पीने से जल जनित रोग फैलने का खतरा रहता है।