फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रही बड़ी आबादी

Mon, 19 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। दो जिलों की सरहद पर बसे भतरौंजखान में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से रेफरल सेंटर बना हुआ है। क्षेत्र की करीब आठ हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस गई है। हालात ये हैं कि यहां एक भी एलोपैथिक चिकित्सक नहीं हैं। महिला चिकित्सक का भी अभाव है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत नैनीताल जिले की सीमा से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान एलोपैथिक चिकित्सक विहीन है। यहां महिला चिकित्सक तक नहीं है। अस्पताल सिर्फ एक आयुर्वेदिक, एक होम्योपैथिक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट के सहारे है। यहां तक कि एक वार्ड ब्वॉय तक नहीं है। ककलासों, धूराफाट और कोश्यां पट्टी के करीब 15 गांवों की लगभग आठ हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधा के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर है। डॉक्टर नहीं होने से लोगों को इलाज लेने के लिए 18 किमी दूर भिकियासैंण, 30 किमी दूर रानीखेत या फिर 60 किमी दूर रामनगर जाना पड़ता है।

सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब लोग गंभीर रोगी या फिर दुर्घटना के घायलों को लेकर पहुंचते हैं। उनके लिए यह अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर काम करता है। कई बार गंभीर घायल और रोगी उच्च सेंटर ले जाने में दम तोड़ देते हैं। लंबे समय से क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोहताज हो गई है।
विज्ञापन


जिन अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है, वहां प्राथमिकता से चिकित्सक भेजने के प्रयास चल रहे हैं। हाल में भिकियासैंण में डॉक्टरों की तैनाती की गई है और लगभग एक माह के भीतर भतरौंजखान में भी डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन


— डॉ. आरसी पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें