फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं: प्रमोद नैनवाल

Mon, 19 May 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने शिव मंदिर सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। भाजपा के रानीखेत मंडल की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई।
विज्ञापन


रानीखेत मंडल कार्यकारिणी में अजय चौहान, नीरज तिवाड़ी, भावना पालीवाल और जगदीश अग्रवाल को उपाध्यक्ष, उमेश चंद्र पंत, दर्शन मेहरा को महामंत्री, रेखा पांडेय, विनोद कुमार दास, महेंद्र पाल सिंह रावत और कमला बिष्ट को मंत्री नियुक्त किया है। इनके अतिरिक्त खजान जोशी को कोषाध्यक्ष, खजान पांडेय को कार्यालय मंत्री, रामेश्वर गोयल को मीडिया संयोजक, अमित हर्बोला को आईटी संयोजक और हरीश पांडेय को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं और उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा ने कहा कि पूरी कार्यकारिणी एकजुट होकर कार्य करेगी। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, विमल भट्ट, कवींद्र कुवार्बी, ध्यान सिंह नेगी, राम सिंह रावत, गणेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें