फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में छह माह से नहीं हो रहा मनोरोगियों का उपचार

Wed, 06 Aug 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 अल्मोड़ा जिला अस्पताल।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मानसिक विकार वाले मरीज अस्पताल आते तो हैं लेकिन विशेषज्ञ के नहीं होने से उन्हें बगैर उपचार के ही लौटना पड़ रहा है। ऐसे में रोगियों को पांच किमी दूर बेस अस्पताल और हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ का पद पद छह महीने से अधिक समय से रिक्त है।
विज्ञापन

यहां तैनात बॉन्डधारी चिकित्सक का बॉन्ड खत्म होने के बाद से मानसिक रोगियों का इलाज नहीं हो पा रहा है। यहां नगर सहित कोसी, धौलादेवी, हवालबाग, ताकुला, लमगड़ा, लोधिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं लेकिन इतना समय बीतने के बाद इलाज की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें