भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब के पास बस की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत हो गई। वह खैरना स्थित अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के काम से अल्मोड़ा की तरफ जा रहे थे। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह बजेठा (42) पुत्र लाल सिंह बजेठा, खत्याड़ी अल्मोड़ा के रूप में हुई।
क्वारब चौकी प्रभारी गोविंदी टम्टा ने बताया कि हादसा मंगलवार दोपहर केमू की बस की टक्कर से हुआ। मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। नरेंद्र अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की खैरना शाखा में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बेटी के साथ ही बुजुर्ग माता-पिता को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। नरेंद्र घर में इकलौता कमाने वाले थे। हादसे के बाद से परिजन बदहवास हैं।