फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 251 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त नहीं, एक सप्ताह में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश

Wed, 04 Jun 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए गठित स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीबी कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य अवशेष 251 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक अभियान चलाने को कहा। एक सप्ताह के भीतर इसकी विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एसीएमओ डॉ. दीपक कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अब तक 151 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है। डीएम भटगांई ने राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम में लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि हासिल करने के लिए सही लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा। मानसिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत अस्वस्थ बच्चों के इलाज के लिए हायर सेंटर भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने कोविड उपनल कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दिलाने के लिए कहा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क, सेनिटाइजर और ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय निकायों की सहायता लेकर डेंगू की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव और प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। अस्पतालों में साफ-सफाई व्यवस्था उचित रखने, प्रतिदिन बेडशीट बदलने, आपातकालीन हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, सीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, एसीएमओ डॉ. अनुपमा हयांकी, डॉ. आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें