फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: निश्चेतक नहीं होने से ऑपरेशन मुश्किल, विशेषज्ञ नहीं मरीजों को दिक्कत

Sat, 21 Oct 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के महिला अस्पताल में निश्चेतक नहीं होने से ऑपरेशन करने मुश्किल हो रहे हैं। नर्सिंग अधिकारी की कमी से इंजेक्शन लगाने समेत अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। निश्चेतक समेत महिला विशेषज्ञों की कमी के चलते यहां इलाज और प्रसव के पहुंचने वाली गर्भवतियों और अन्य बीमार महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले के एक मात्र महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। अस्पताल कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहा है। निश्चेतक का पद तीन साल से रिक्त है। इससे यहां ऑपरेशन करने मुश्किल हो रहे हैं। सिजेरियन ऑपरेशन के लिए निश्चेतक नहीं मिलने से प्रसव पीड़िताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें हायर सेंटर रेफर करना मजबूरी बन गया है। अन्य ऑपरेशन करना स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चुनौती है।
अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पांच सृजित पदों के सापेक्ष तीन पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा नर्सिंग अधिकारी, चीफ फार्मेसिस्ट, सिस्टर के पद भी रिक्त हैं। इस अस्पताल में अल्मोड़ा समेत दन्या, सोमेश्वर, ताकुला, धौलछीना, बाड़ेछीना, पनुवानौला, भनोली, लमगड़ा, शहरफाट, जैंती, मौरनौला समेत अन्य स्थानों से काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से मरीज खासकर गर्भवतियों को दिक्कत हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन

जिला अस्पताल से उधार मांगने पड़ रहे हैं निश्चेतक
अल्मोड़ा। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने वाली प्रसव पीड़िताओं का सिजेरियन ऑपरेशन करने के लिए जिला अस्पताल से निश्चेतक उधार मांगने पड़ रहे हैं, तब जाकर उन्हें राहत पहुंचाई जा रही है। हर समय जिला अस्पताल से निश्चेतक उपलब्ध हो पाना संभव नहीं होता। ऐसे में कई गर्भवतियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।




नर्सिंग अधिकारियों का टोटा
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी के आठ पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा सिस्टर का भी एक पद रिक्त चल रहा है। इससे मरीजों की देखभाल, उन्हें इंजेक्शन लगाने समेत कई काम प्रभावित हो रहे हैं।

महिला रोग विशेषज्ञ के अवकाश में जाने से मरीज परेशान
अल्मोड़ा। अस्पताल में दो महिला रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। एक महिला रोग विशेषज्ञ दो दिन से अवकाश पर है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

पदनाम स्वीकृत पद रिक्त पद
निश्चेतक 01 01
मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका 01 01

स्त्री रोग विशेषज्ञ 05 03
चिकित्साधिकारी ईएमओ 02 01
सिस्टर 05 01
नर्सिंग अधिकारी 11 08
चीफ फार्मासिस्ट 03 01
कनिष्ठ सहायक 01 01
वार्ड ब्वॉय 07 05
स्वच्छक 07 02



महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है। महिला अस्पताल में खाली पदों की जानकारी निदेशालय को भेजी गई है। नियुक्ति शासन स्तर से ही संभव है।
विज्ञापन

- डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें