फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की

Sat, 12 Apr 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धन्यारी गांव में आंदोलन पर अडिग ग्रामीण
विज्ञापन


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ब्लाॅक के धन्यारी ग्रामसभा के ग्रामीणों का आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। गांव के ललित सिंह, पान सिंह, जगदीश सिंह व प्रकाश सिंह इसमें डटे हुए हैं। ग्रामीणों के आंदोलन को एक सप्ताह हो चुका है। इससे पहले उन्होंने धरना और क्रमिक अनशन किया। दूसरे दिन चिकित्सा टीम ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य जांचा।
विज्ञापन


ग्रामीण बसेड़ा बैंड-कूना-धन्यारी-तिपौला डेढ़ किमी मोटरमार्ग का निर्माण करने, पंपिंग पेयजल योजना खीरोघाटी के कार्यों की जांच करने तथा वर्ष 2021 से क्षतिग्रस्त योजना दौलाड़गूंठ-धन्यारी ग्रेविटी पेयजल योजना के तहत दिये जा रहे पानी के बिलों पर रोक लगाने की मांगों को लेकर आंदोलित हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या व सभासद हेम मठपाल, दिनेश आर्य, नारायण रावत, दीपू बिष्ट ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया है। वहां पर बीरबल अधिकारी, हरीश सिंह, देव सिंह, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह, जीवन सिंह, बालम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें