अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में फिट हेल्थ वर्कर अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला और महिला अस्पताल के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनके बीपी, शुगर की जांच की गई।
एनएचएम के माध्यम से बुधवार को जिला अस्पताल में फिट हेल्थ वर्कर अभियान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में जिला और महिला अस्पताल के 40 से अधिक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
डॉक्टर, नर्स, फार्मेसिस्ट समेत तमाम कर्मचारियों का बीपी और शुगर की जांच की गई। बता दें कि अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की जांच की जानी है।