रोड कट जाने की खुशी में मिष्ठान वितरित करते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां बहुप्रतीक्षित कोटीला-गवाड़-सुरईखेत तक मिलान 15 किमी लंबी सड़क का सुरईखेत तक हो गया है। इस पर क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के प्रयासों से कालीखोली द्वाराहाट से गवाड़-कोटीला तक तीन किमी रोड को 2008 में पूरा कर लिया गया था, जबकि अवशेष 15 किमी सुरईखेत मिलान रोड निर्माण के लिए 2009 में लगभग 598.30 लाख की स्वीकृति भी मिली थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते कई बार क्षेत्रवासियों की मांग और आंदोलनों के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इस रोड के सुरईखेत मिलान को लेकर पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पंचायत घर गवाड़ में दो बार आंदोलन भी किया गया। द्वाराहाट से सुरईखेत तक सड़क के बनने से कोटीला, गवाड़, बगजीबेला, खगरेटी, फल्द्वाड़ी, धरगांव, वलना, विठोली आदि क्षेत्रों की लगभग दो हजार की आबादी लाभान्वित होगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह, जगदीश सिंह, विठोली के पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह, सुरेश फुलारा, हरीश सिंह, कैलाश फुलारा, गिरधर मेहरा, भूपेंद्र सिंह, खष्टी देवी, लक्ष्मी देवी, नंदी देवी, राजेंद्र सिंह आदि ने मिठाई बांटी। सड़क का कटान पूर्ण होने पर क्षेत्रीय जनता ने शासन प्रशासन और विभागीय अधिकारियों, आदि का आभार जताया है।