फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य और शिक्षा निशुल्क उपलब्ध हो

विज्ञापन
अल्मोड़ा में चुनाव पर परिचर्चा करते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स द्वारा आयोजित परिचर्चा में व्यापारियों ने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य और शिक्षा निशुल्क उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि जनता को सुविधाएं मिल सकें। जनप्रतिनिधियों में सेवा का भाव होना भी जरूरी है।

विज्ञापन


व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह ने कहा कि सभी लोगों को मतदान करना चाहिए, ताकि योग्य प्रतिनिधि चुना जा सके। यह भी जरूरी है जीतने के बाद सांसद जनता के संपर्क में रहे। गिरीश धवन का कहना है चुनाव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं गौण हो गई हैं। जनप्रतिनिधियों को मूलभूत सुविधाएं जनता को उपलब्ध करानी चाहिए।
राम अवतार का कहना है कि जनप्रतिनिधि और सरकारों को व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

विजय नेगी कहते हैं कि अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। सड़कों की हालत खराब है। सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा निशुल्क करनी चाहिए। सुभाष मल्होत्रा कहते हैं कि व्यापारियों की अनेक समस्याएं हैं पर उनका समाधान नहीं होता।
विज्ञापन


मनोज सनवाल कहते हैं कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। आशिफ खान कहते हैं कि सांसदों को विकास कार्यों के लिए निधि मिलती है, लेकिन वह जनता के पैसे को खर्च तक नहीं कर पा रहे हैं। ज्योति कपूर कहते हैं कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि वीवीआईपी बन जाते है, लेकिन विकास नहीं करते हैं। फिर पांच साल बाद जनता की उन्हें याद आती है। यदि जनप्रतिनिधि अपने पांच साल के कार्यकाल में जनहित के काम करे तो उन्हें पुन: वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभय साह, जगत भट्ट, राजेंद्र कुमार बोहरा, विनोद सूरी, राजू बिष्ट कहते हैं कि जनप्रतिनिधियों को समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें