फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडक्वाटर कोटा भर्ती रैली 11 मई से रानीखेत में

Sun, 09 Apr 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वाटर कोटा भर्ती रैली 11 मई को यहां सोमनाथ मैदान में शुरू होगी। तीन दिवसीय इस आयोजन में सैन्य जीडी और ट्रेडमैन पदों के लिए भर्ती होगी। इसमें देश भर के सैनिक परिवारों के युवक शिरकत करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के जीएसओ-1 प्रशिक्षण कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 11 मई को उत्तराखंड राज्य के युवाओं की सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गोरखा) पद के लिए भर्ती होगी। 12 मई को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित युवा सैनिक जीडी ( अहीर, राजपूत, गोरखा, नागा) पद के लिए किस्मत आजमाएंगे।

12 मई को ही सैनिक जीडी (स्पोर्ट्समैन) पदों के लिए भी भर्ती होगी। जिसमें सभी राज्यों के युवा भाग ले सकेंगे। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अव्वल खिलाड़ी भी शिरकत कर सकते हैं। 13 मई को सैनिक ट्रेडमैन पदों के लिए युवक दौड़ लगाएंगे। ट्रेडमैन पदों के लिए सभी राज्यों के युवक भाग ले सकते हैं। अधिकारियों ने भर्ती के लिए आने वाले युवाओं से दलालों से दूर रहने और किसी भी अंजान व्यक्ति को प्रपत्र न देने की हिदायत दी है, साथ ही आश्वासन दिया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें