फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं असमंजस में

Sat, 28 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
फाइल फोटो: परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : PTI
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा और उत्तराखंड स्टेट इंट्रेंस इक्जामिनेशन (यूकेएसईई-2016) की परीक्षा एक ही दिन होने से छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं। छात्र-छात्राओं ने इसमें से एक परीक्षा की तिथि में परिवर्तन की मांग उठाई है। केएसईई-2016 द्वारा आयोजित बीफार्मा, बीएचएमसीटी, एमसीए आदि की प्रवेश परीक्षा पूर्व में 29 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन इस परीक्षा की तिथि में अब परिवर्तन कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह परीक्षा अब पांच जून को कर दी गई है। जबकि पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पूर्व से ही पांच जून को निर्धारित है। कई छात्र-छात्राओं ने दोनों परीक्षाओं के लिए फार्म भरे हैं। दोनों परीक्षाएं पांच जून को होने से कई छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं कि कौन सी परीक्षा में बैठें।

छात्र-छात्राओं ने यहां बैठक कर इनमें से एक परीक्षा की तिथि में परिवर्तन की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि परीक्षा एक ही तिथि को हुई तो उन्हें एक परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। बैठक में सुमिता भट्ट, ज्योति भट्ट, गीतम भट्ट, राकेश सनवाल, जया, दीपा, दीक्षा, रिंकी, संजू, कार्तिक, भास्कर, साहिल नेगी, वंदना रौतेला, मुदिता जोशी, ममता सनवाल, मोना सनवाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें