फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से जिले भर में खाद्यान्न वितरण ठप

Sun, 20 Nov 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पा रहा है। गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी होने तक खाद्यान्न नहीं उठाने का फैसला लेते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। 

     एक नवंबर से गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल के कारण लोगों को खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पा रहा है। शादी विवाह के  लग्न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। गल्ला विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने बाड़ेछीना, आरतोला, दन्यां, गुरुड़ाबांज लमगड़ा आदि जगहों पर बैठक कर आंदोलन की अग्रिम रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल, महामंत्री मनोज वर्मा ने विधायकों और जन प्रतिनिधियों से शासन से वार्ता कर शीघ्र मांगों को पूरा कराने की अपील की। 
वक्ताओं ने इस बात पर रोष प्रकट किया कि हड़ताल के दौरान किसी भी जन प्रतिनिधि ने उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। गल्ला विक्रेताओं ने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की भी धमकी दी है। बैठक में कोषाध्यक्ष अभय साह, उपाध्यक्ष केसर सिंह खनी, नारायण सिंह बिष्ट, बाड़ेछीना अध्यक्ष प्रकाश चंद्र बिष्ट, लमगड़ा शहरफाटक अध्यक्ष इंदर सिंह डसीला, भूपाल सिंह बिष्ट, मुकेश पांडे, भूपाल सिंह मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें