फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने कई दुकानों में मारा छापा 

Sat, 27 Apr 2019 12:21 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडरों को जब्त करती प्रशासन और पूर्ति विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सेना में भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं की शिकायत पर प्रशासन और पूर्ति विभाग टीमों ने घरेलू रसोई गैस के सिलिंडरों के  किए जा रहेव्यावसायिक उपयोग के खिलाफ अभियान चलाकर कई दुकानों में छापे मारे। इस दौरान बाजार में 10 दुकानदारों को घरेलू सिलिंडरों का उपयोग करते हुए पकड़ा। प्रशासन ने इनके घरेलू रसोई के 10 सिलिंडरों को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद नगर में पूर्ति विभाग और प्रशासन की दो टीमों ने नगर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पूर्ति निरीक्षक मनोज सती और तहसीलदार संजय कुमार के नेतृत्व में गठित इन टीमों ने केमू स्टेशन और रोडवेज स्टेशन से निरीक्षण शुरू किया। इसके तहस 30 दुकानों पर छापा मारकर निरीक्षण किया गया। 10 दुकानों में घरेलू रसोई गैस के सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता पाया गया। प्रशासन ने इनके द्वारा उपयोग किए जा रहे सिलिंडरों को जब्त कर लिया। प्रशासन के अनुसार अब संबंधित दुकानदारों  पर जुर्माना लगेगा। अभियान में पूर्ति निरीक्षक, तहसीलदार के अलावा प्रशासन की पूरी टीम शामिल थी। बताया गया है कि भर्ती के लिए यहां पहुंचे युवकों ने प्रशासन से शिकायत की थी कि यहां दुकानदार खाने के अधिक रेट लेते हैं और खाना बनाने में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा है। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। 

कोट.... 
अभियान के अंतर्गत कई दुकानों में छापे मारे गए। अब यह कार्रवाई नियमित चलेगी, दुकानों के बाद अब होटल और रिजोर्ट में चेकिंग की जाएगी। घरेलू रसोई गैस के सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  -नरेंद्र भंडारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें