अल्मोड़ा। दुनिया में कोरोना वायरस के कारण बढ़ रहे संक्रमण से निजात दिलाने के लिए सोमवार को प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में हवन यज्ञ किया गया। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति, स्थानीय जनता और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने विश्वकल्याण की कामना करते हुए वायरस से बचाव के लिए हवन यज्ञ और शांति पाठ किया।
सुबह नियमित पूजा के बाद पुजारियों ने हवन किया और कोरोना वायरस की समाप्ति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान प्रबंधक भगवान भट्ट, हरिमोहन भट्ट, दीप भट्ट, प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट समेत स्थानीय जनता, व्यापारी आदि मौजूद रहे।