फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हरिद्वार की घटना के बाद जागेश्वर और बागेश्वर धाम में बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 28 Jul 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस प्रशासन ने सावन के दूसरे सोमवार के लिए जागेश्वर धाम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। डीएम ने जागेश्वर धाम में भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

28 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। जागेश्वर धाम में काफी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। यहां स्थानीय के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि शहरों से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचेंगे।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि जागेश्वर धाम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। मंदिर और मेला परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहेगी। चप्पे-चप्पे पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि जागेश्वर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बागनाथ मंदिर में भी चौकस रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
बागेश्वर। हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को भगदड़ मचने पर बागेश्वर में बागनाथ मंदिर की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। श्रावण के दूसरे सोमवार को भी बागनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर और आसपास करीब 25 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।
श्रावण के प्रत्येक सोमवार को नगर के बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भारी संख्या में भक्त आते हैं। पहले सोमवार को दर्शन के लिए मंदिर परिसर से बाहर तक भक्तों की लाइन लगी थी। इस दौरान भी पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी से भक्तों ने बिना किसी परेशानी के दर्शन किए।
रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ के बाद बागनाथ मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस भी अतिरिक्त सावधानी बरत रही है।
एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने बताया कि मंदिर में पुलिस कर्मी, महिला पुलिस कर्मी और हाेमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। कोतवाली और पुलिस लाइन से सुरक्षा कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जवान भी भेजे जाएंगे। इसके लिए एक टीम रिवर्ज में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें