फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन और परिश्रम से ही बनेगा भविष्य

विज्ञापन
एपीएस के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम में मौजूद सैन्य अधिकारी और अभिभावक। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने छात्रोें को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफल होने के लिए किताबी ज्ञान के अतिरिक्त व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी है। अनुशासन और परिश्रम से ही विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण होगा।
विज्ञापन

सेना के दीवान सिंह हाल में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या पेश की और आमंत्रित अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली नृत्य के अलावा विभिन्न अंचलों की संस्कृति पर आधारति कार्यक्रम पेश किए। कृष्ण-सुदामा नृत्य, कव्वाली, शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति पर हाल मेें जमकर तालियां बरसीं। इस मौके पर तमाम नाटक भी पेश किए गए। समारोह में सैन्य अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और अभिभावकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें