फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व

Sat, 16 Jul 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बच्चों के सिरों पर हरेला लगातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

जिले में प्रसिद्ध हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और अन्य लोगों ने परिवार में बुजुर्गों से हरेला शिरोधारण कर आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों ने हरेला शिरोधारण करते समय 'लाग हरियाल, लाग बग्वाल जी रयै जागि रयै, यो दिन बार भेटने रया.... कहकर आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


हरेले को शिरोधारण करने से पूर्व मंदिरों में चढ़ाया गया। मान्यता है कि हरेला जितना अच्छा उगेगा फसल भी उतनी ही अच्छी होगी। परंपरा के तहत ग्रामीण इलाकों में नव विवाहिताओं ने अपना पहला हरेला त्यौहार मायके में मनाया। हरेले पर्व पर कई स्थानों पर पौधे भी लगाए गए। मान्यता है कि हरेले के दिन लगाए गए पौधे जल्दी उग जाते हैं। इस दिन ग्रामीण इलाकों में काफी संख्या में पौधे भी लगाए गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें