फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकरघा को आगे बढ़ाने में बुनकरों का प्रयास सराहनीय

विज्ञापन
हथकरघा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, सांसद अजय टम्टा तथा अ? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हिमाद्रि हंस हैंडलूम मटेना डीनापानी में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि हथकरघा को आगे बढ़ाने में बुनकरों का योगदान सराहनीय है। यह बुनकरों के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही हैं।
विज्ञापन

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि देशभर में हथकरघा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हथकरघा उद्योग के महत्व और आम तौर पर देश के सामाजिक आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि हथकरघा उत्पाद जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी को रोजगार दिलाते हैं वहीं यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल हैं। सांसद ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और हथकरघा उद्योग का सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्तीकरण हो सके। बुनकरों की आय भी बढ़े। हिमाद्रि हंस हैंडलूम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश जैन ने बताया कि हंस फाउंडेशन कोरोना काल में भी बुनकरों को रोजगार दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है, जिनसे भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान बुनकरों को फेस मास्क भी बांटे गए। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, महाप्रबंधक उद्योग दीपक मुरारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें