फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 हैंडलूम सेंटर में 50 महिलाओं को रोजगार मिलेगा 

Thu, 02 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीते वर्ष यहां डीनापानी में स्थापित नंदादेवी हेरिटेज एंड हैंडलूम सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में इस साल 50 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करके रोजगार दिया जाएगा। वर्तमान में वहां करीब 100 महिलाएं काम कर रही हैं। यहां ऊनी वस्त्र, स्वेटर, शॉल आदि  बनाए जा रहे हैं। इस संस्थान के लिए प्रदेश सरकार ने 50 लाख रुपए मंजूर किए हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले साल यहां डीनापानी में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नंदादेवी हेरिटेज एंड हैंडलूम सेंटर का उद्घाटन किया था। इस सेंटर को स्थापित करने के लिए विधायक मनोज तिवारी ने भी काफी प्रयास किए थे। वर्तमान में यहां करीब 100 महिलाएं काम कर रही हैं। इन महिलाओं को पहले इस संस्था में प्रशिक्षण दिया गया और उसके बाद उन्हें वहां रोजगार मिल चुका है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि इस केंद्र के लिए प्रदेश सरकार ने 50 लाख रुपए मंजूर किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस साल भी इस संस्था में करीब 50 से अधिक गरीब और असहाय महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को प्रशिक्षित करके वहां ऊनी वस्त्र के उत्पादन कार्य पर लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि निर्धन और जरूरतमंद महिलाओं को इस संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उन्हें प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें