फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने आधा दर्जन दुकानों में मारे छापे

Thu, 02 Mar 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
दुकानों की चेकिंग करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 होली को देखते हुए प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सोमेश्वर बाजार में दर्जन भर दुकानों का निरीक्षण किया। दो दुकानों से बर्फी और सोहन पापड़ी का सैंपल लिए। जिसे जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

तहसीलदार खुशबू आर्या, जिला अभिहीत अधिकारी एएस रावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व कर्मियों ने सोमेश्वर में  दुकानों का निरीक्षण किया। दो मिठाई की दुकानों से बर्फी और  सोहन पापड़ी के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 

निरीक्षण के दौरान एक दुकान में एक्सपाइरी तिथि की मूंगफली की नमकीन मिली। जिसे दल ने मौके पर ही नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम एक्ट 2006 की धारा 32 के तहत संबंधित व्यापारी को नोटिस भेजा जाएगा। निरीक्षण दल में उप राजस्व निरीक्षक महिमन भाकुनी, रवि बिष्ट के अलावा पुलिस कर्मी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें