फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कोसी पॉवर हाउस में खराबी से आधे नगर की जलापूर्ति ठप

Fri, 16 Feb 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार से अधिक लोग प्रभावित, टैंक तक नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन


अल्मोड़ा। कोसी पॉवर हाउस में खराबी के चलते आधे नगर में जलापूर्ति ठप रही। लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नगर की प्यास बुझाने वाली कोसी पंपिंग योजना के मटेला पंप हाउस को बिजली आपूर्ति करने वाले पॉवर हाउस में बुधवार रात खराबी आ गई। आपूर्ति बाधित रहने से चारों पंप शोपीस बने रहे और जलापूर्ति पूरी तरह ठप रही। योजना से नगर के पेयजल टैंक में पानी लिफ्ट नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को आधे नगर की 50 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल नहीं मिल पाया। प्रभावित इलाकों में नगर के पूर्वी और पश्चिमी पोखरखाली, ढूंगाधारा, जाखनदेवी, गोलना करड़िया, जाखनदेवी, खोल्टा, माल रोड, कचहरी बाजार, धारानौला, मकेड़ी, सिकुड़ा आदि हैं। पानी के लिए पूरे दिन लोग प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगा रहे थे।

देर रात तक भी नहीं हो सकी खराबी दूर
अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार को पूरे दिन जलापूर्ति ठप रही और जल संस्थान के कर्मी पॉवर हाउस में खराबी को दूर करने में जुटे रहे। देर रात तक भी खराबी दूर नहीं हो सकी। ऐसे में नगर के लोगों को पानी के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा, इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर दिक्कत करती है योजना

अल्मोड़ा। नगर के लोगों को आए दिन पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है। कभी कोसी में सिल्ट आने से तो कभी बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति ठप हो रही है।

बोले लोग
सुबह से पानी का इंतजार किया लेकिन, पूरे दिन जलापूर्ति नहीं हुई। आसपास जल स्रोत भी नहीं है। ऐसे में बोतल बंद पानी खरीद कर काम चलना पड़ रहा है।

मनोज कुमार, एडम्स।


जल संस्थान बिल तो पूरा वसूलता है, लेकिन आए दिन जलापूर्ति ठप रहती है। उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी की जा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुंदर सिंह, मकेड़ी।


कोट-कोसी पाॅवर हाउस में खराबी के चलते मटेला पंप हाउस में बिजली आपूर्ति नहीं हुई। ऐसे में पंप का संचालन नहीं हो सका और नगर के टैंक में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। खराबी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द जलापूर्ति सुचारू होगी।

अर्जुन नेगी, जेई जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें