फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन विजेता पुरस्कृत

Sat, 17 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हाफ मैराथन विजेता पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बसौली-हड़ौली-सुनोली मार्ग में श्री राम विद्या मंदिर डोटियालगांव द्वारा महेंद्रा क्लब के सहयोग से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। हाफ मैराथन के विभिन्न वर्गों में राधा देवी, बलवंत सिंह बिष्ट, गौरी दत्त, मीना बिष्ट, अजय प्रसाद, गंगा सुयाल, सचिन गुसाईं, ममता बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन महिला वर्ग में 60 वर्षीय राधा देवी, लीला भाकुनी, भावना देवी, सीनियर सिटीजन पुरुष वर्ग में श्री राम विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह बिष्ट, दान सिंह भाकुनी, नंदन सिंह, ओपन पुरुष वर्ग में गौरी दत्त, हरीश जोशी, पूरन राम, महिला ओपन वर्ग में मीना बिष्ट, तुलसी देवी, भगवती देवी, सीनियर बालक वर्ग में अजय प्रसाद, मनोज बिष्ट, मनोज, सीनियर बालिका वर्ग में गंगा सुयाल, पुष्पा डंगवाल, पूनम बिष्ट ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

जूनियर बालक वर्ग में सचिन गुसाईं, विवेक चौहान, मनीष आर्या, जूनियर बालिका वर्ग में ममता बिष्ट, दीक्षा जोशी, सगीता आर्या क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सविन बंसल और अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


डीएम श्री बंसल ने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया और कहा कि युवाओं को अभिभावकों शिक्षकों के साथ ही बड़ों का सम्मान करना चाहिएघ। अध्यक्षतापूर्व पालिकाध्यक्ष शोभ जोशी और संचालन नरेंदर् कुमार पंत ने किया। क्लब महिन्द्रा की ओर से पुरस्कारों की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर चंद्रलाल वर्मा, भीम सिंह भाकुनी, गणेश दत्त भट्ट, डा. गोकुल रावत, प्रयाग रावत, डा. दीपक पंत, मंगल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें