फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल का स्थापना दिवस मनाया

Sat, 17 Dec 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एसएसबी की सलामी परेड देखते आईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी ) का 53वां स्थापना दिवस समारोह क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने समारोह की सलामी ली। परेड में रानीखेत सीमांत की छह वाहनियों ने हिस्सा लिया। परेड में 55 वीं वाहिनी पिथौरागढ़ को बेस्ट कांटीजेंट घोषित किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने पर 19 जवानों को महानिदेशक पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


र मुख्य अतिथि आईजी श्याम सिंह ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल के हर क्षेत्र और आधुनिकीकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सीमा की निगरानी के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा और अन्य कार्यों में किए जा रहे बल कर्मियों के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने जवानों की निष्ठा और लगन की सराहना की और उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ वर्षों में बल एक नए रूप में उभरकर सामने आएगा। उन्होंने प्रशस्ति पदक और प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने समारोह की सलामी ली। जिसकी अगुवाई 39वीं वाहिनी के उप सेनानायक रजनीश कुमार मोराल सहायक सेनानायक भरत कुमार ने की। 
विज्ञापन


समारोह में उप महानिरीक्षक पीलीभीत एके दास, क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ध्यानी, जिलाधिकारी सविन बसंल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, द्वितीय कमान अधिकारी सचिन कुमार, उप कमाडेंट (बेतार) एचसी बिष्ट, उप क्षेत्र संगठक आरसी भारद्वाज, सहायक सेनानायक एसके सिंहा आदि मौजूद थे।

अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल के 53वें स्थापना दिवस समारोह परेड में उत्कृष्ट कार्यो के लिए 19 कर्मियों को महानिदेशक पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंकुर नर्सरी स्कूल सीमांत मुख्यालय रानीखेत और अल्मोड़ा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मास पीटी, 51एमएम मोटर ड्रिल आदि कार्यक्रम हुए। जिनका दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें