फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे के एड़ीकोट गांव में कत्यूरी काल में बनी आधा किमी लंबी सुरंग मिली

विज्ञापन
स्याल्दे के एड़ीकोट में मिली कत्यूरी काल की सुरंग । - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग की टीम को स्याल्दे ब्लॉक के दूरस्थ एड़ीकोट नामक स्थान पर कत्यूरी शासन काल में बनाई गई करीब आधा किमी लंबी सुरंग मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि कत्यूरी शासन काल में महत्वपूर्ण रहे इस इलाके में यह सुरंग सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बनाई गई थी। यह सुरंग ऊंचाई वाले एड़ीकोट से आधा किमी दूर खतरौन नदी तक बनी है। यह माना जा रहा है कि कत्यूरी सैनिक इस सुरंग का प्रयोग नदी से पानी ढोने के लिए करते होंगे। पुरातत्व विभाग इस सुरंग को संरक्षित करने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेज रहा है। साथ ही पर्यटन विभाग को भी सुरंग के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि इसे पर्यटन स्थल के तौर भी विकसित किया जा सके।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों का दल पिछले कुछ दिनों से क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भिकियासैंण तहसील में व्यापक सर्वेक्षण कार्य कर रहा है। सर्वेक्षण में दो दिन पहले इस दल को स्याल्दे ब्लॉक के अंतर्गत दूरस्थ एड़ीकोट गांव के निकट जंगल के पास एक सुरंग मिली है। टीम ने सुरंग के एक छोर से करीब 20 मीटर भीतर तक जाकर निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सीएस चौहान ने सुरंग का निरीक्षण करने के बाद बताया कि करीब आधा किमी लंबी यह सुरंग एड़ीकोट से खतरौन नदी तक बनी है। पुरातत्व की टीम ने सुरंग के नदी में खुले वाले दूसरे छोर का भी पता लगा लिया है। डॉ. चौहान ने बताया कि यह इलाका कत्यूरी शासनकाल के महत्वपूर्ण स्थलों में रहा है। यहां आसपास कत्यूरी काल के कई मंदिर हैं। जिनमें भरसोली, चम्याड़ी, पितकी, चितेश्वर और तालेश्वर के शिव मंदिर शामिल हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चौहान के मुताबिक तत्कालीन शासकों ने संभवत: यह सुरंग सैनिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की होगी। क्षेत्र के ग्रामीण सुरंग के बारे में अनभिज्ञ थे जिससे वन विभाग और अन्य एजेंसियों के माध्यम से सुरंग के ऊपर जल संरक्षण के लिए चेक डैम और चाल-खाल आदि बना दिए हैं। जिससे सुरंग का बड़ा हिस्सा ढका हुआ है और इसमें मलबा भी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें