फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंग बाजो, तुतरी बाजी, नागड़ बाजो रे मुरूली हुड़की घमा घम...

विज्ञापन
महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करती युवतियां। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव जारी है। मंगलवार दिन में कार्यक्रम स्थल पर बच्चों की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हिप हॉप, गढ़वाली, कुमाऊंनी नृत्य की प्रस्तुति दी। स्टार नाइट के तहत गायिका प्रियंका मेहर एंड पार्टी ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी तो युवा गजल गायक प्रभाकर जोशी ने शानदार गजलों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों की नृत्य और गीत आदि की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेखर लखचौरा और विनिता शेखर ने महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
उसके बाद स्टार नाइट कार्यक्रम के तहत गायिका प्रियंका मेहर ने कुमाऊंनी गीत ओ लाल चुन्नी, कुर्ती यो तेरी काली त्वे देखी सीटी ताली, बजूंछी पूरी थल की बाजारा..., ओ भिना कसकै जानू द्वाराहाट, बालीवुड गीत गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा और खुद की प्रस्तुति नरसिंग बाजो, तुतरी बाजी, नागड़ बाजो गाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

युवा गजल गायक प्रभाकर जोशी ने गजलों की प्रस्तुति दी। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने मंच से युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया। संचालन गीतम भट्ट ने किया। कार्यक्रम देखने देर रात तक दर्शक जमे रहे। कार्यक्रम स्थल में अतिथि के तौर पर डॉ. संतोष बिष्ट, नीरज भाकुनी मौजूद रहे। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, बिट्टू कर्नाटक, जगदीश वर्मा, गोपाल तिवारी, कृष्ण बहादुर समेत भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें