फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन माह बाद हल्द्वानी-शामा केमू बस का संचालन शुरू

Tue, 16 Jul 2024 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धरमघर, मुनस्यारी नहीं जा रही रोडवेज की बसें
विज्ञापन


बागेश्वर। तीन महीने बाद हल्द्वानी से कपकोट के दूरस्थ इलाके शामा के लिए केमू की बस सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। केमू की रानीखेत-ओगला बस सेवा अब भी बंद है। वहीं, रोडवेज की बस अब भी धरमघर, मुनस्यारी नहीं जा रही है।
चारधाम यात्रा में बस लगने से करीब तीन महीने पूर्व केमू की हल्द्वानी से शामा और रानीखेत से ओगला (पिथौरागढ़) चलने वाली बस सेवाओं का संचालन प्रभावित हो गया था। हल्द्वानी-शामा बस सेवा का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। केमू के स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया है कि हल्द्वानी-शामा बस दोपहर दो बजे बागेश्वर पहुंचती है। ढाई बजे शामा के लिए रवाना होती है। शामा से सुबह आठ बजे बस हल्द्वानी रवाना होती है। उन्होंने बताया कि रानीखेत-ओगला बस सेवा का भी जल्द संचालन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं पिछले चार महीने से धरमघर और मुनस्यारी से दिल्ली के लिए संचालित रोडवेज की बस सेवा का संचालन बागेश्वर से हो रहा है। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि स्टाफ और बसों की कमी के कारण दोनों बस सेवाओं का संचालन जिला मुख्यालय से हो रहा है।
विज्ञापन


बागेश्वर डिपो की तीन बसें खराब

बागेश्वर। बागेश्वर डिपो की 15 में से तीन बस खराब हैं। खराब बसों की डिपो की अस्थायी कार्यशाला में मरम्मत की जा रही है। डिपो की नौ बस करीब नौ लाख किमी का सफर तय कर चुकी हैं। पहाड़ी रूट पर सात लाख किमी चलने के बाद बसों को कंडम घोषित कर दिया जाता है, लेकिन यहां इन्हीं कंडम बसों से यात्री परिवहन सेवा का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें