फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चार बसें नहीं चलीं, यात्रियों को दिक्कत

Tue, 16 Jul 2024 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो से सोमवार को भी चार बसें नहीं चलीं। बसें न चलने से मुसाफिरों को महंगा किराया देकर टैक्सी का सफर करना पड़ा। हरेला को देखते हुए अन्य दिनों की तुलना में अधिक यात्री स्टेशन पर मौजूद थे। लमगड़ा-दिल्ली, टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली और देहरादून सेवा का संचालन चालकों की कमी के चलते नहीं हुआ। इधर, अल्मोड़ा डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि चालकों की कमी से दिक्कत आ रही है। स्थगित सेवाओं को संचालित करने के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें