फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अक्तूबर से पांच नवंबर तक हल्द्वानी में होगी सेना भर्ती

Thu, 20 Aug 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल के युवाओं के लिए सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती रैली 28 अक्तूबर से पांच नवंबर तक मिलेट्री स्टेशन हल्द्वानी में होगी। इच्छुक युवाओं को  सेना की बेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


मेडिकल ऑफीसर मेजर कश्यप कुमार पटेल ने बताया कि सेना में सोल्जर जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकि, ट्रेड्स मैन,  सोल्जर जनरल ड्यूटी (आईडीजी) आदि पदों के लिए भर्ती होगी। भर्ती में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के युवा शामिल हो सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय सेे मिली जानकारी के मुताबिक सोल्जर जीडी, क्लर्क, एसकेटी, टीडीएन पदों के लिए अल्मोड़ा जिले के युवाओं की भर्ती 28 अक्तूबर, ऊधमसिंह नगर की 29 को नैनीताल जिले की 30 को, बागेश्वर के युवाओं की भर्ती 31 अक्तूबर को होगी। एक नवंबर को पिथौरागढ़ के युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन


एक नवंबर को ही सोल्जर टेक्निकल (एनए) पद के लिए उत्तराखंड के सभी जिले के युवाओं की भर्ती होगी। दो नवंबर को चंपावत जिलों के युवाओं को अवसर मिलेगा।

तीन को निर्धारित तिथि के दिन पहुंचने से छूट गए सभी जिलों के युवाओं को फिर मौका मिलेगा। चार नवंबर को मेडिकल और टीडीएन एप्टीट्यूट टेस्ट, पांच को प्रमाण पत्रों की जांच होगी। 

सोल्जर जीडी पद के लिए अभ्यर्थी की आयु साढ़े सत्रह से 21 वर्ष, क्लर्क, एसकेटी, टीडीएन और सोल्जर टेक्निकल पदों के लिए आयु सीमा साढ़े सत्रह से 23 वर्ष निर्धारित है। भर्ती की विस्तृत जानकारी सेना की बेबसाइट पर ली जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें