फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि ने दूनागिरि क्षेत्र में सब्जी की फसलें तबाह

Mon, 29 May 2017 11:07 PM IST
अल्मोड़ा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की देर शाम अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने दूनागिरि क्षेत्र में कहर बरपा दिया। इस दौरान दो भवनों की छतें क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं सब्जी और फसलों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि मौसम के बिगड़ते मिजाज ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। लगातार बारिश से क्षेत्र में नुकसान का सिलसिला जारी है। रविवार की शाम भी दूनागिरि क्षेत्र में जमकर मेघ बरसे और ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते रतखाल निवासी भूपाल राम के मकान की छत टूट गई। इसी गांव के कुंवर सिंह के मकान की छत तेज अंधड़ में उड़ गई। ओलावृष्टि के चलते रतखाल, खोलियाबांज,चरी, टोढरा, नायल, दुधोली आदि गांवों में काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है।

काश्तकारों ने आलू, पत्ता गोभी, मूली सहित तमाम सब्जियां उगाई थीं, ओलावृष्टि के चलते सब्जी की फसल नष्ट हो गई। नींबू, माल्टा आदि फलों के पेड़ और फूल नष्ट हो गए। इधर, सोमवार को ग्रामीणों ने यहां पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि सब्जी उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान सुरेश चंद्र शर्मा, पुष्पा आगरी, जोगाराम, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नंद राम, प्रमोद बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें