गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करते हड़ताली कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मियों की हड़ताल से सरकारी विभागों में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। कई लोग जरूरी कार्योें से सरकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं, परंतु काम नहीं हो पा रहे हैं और उन्हें बगैर काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
मार्च माह का एक पखवाड़ा बीतने को है, ऐसे में लोगों को विभिन्न टैक्स जमा करने पड़ते हैं। लोग पालिका कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन हाउस टैक्स जमा नहीं हो पा रहा है। वहीं कोषागार, लोनिवि, कलक्ट्रेट और विकास भवन स्थित कार्यालयों में लोग जरूरी कार्यों के लिए आ रहे हैं। लेकिन, हड़ताल के चलते कार्मिकों के कार्यालयों में नहीं होने से उन्हें बगैर काम कराए ही लौटना मजबूरी हो गया है।