फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम संचालकों ने दिया सांकेतिक धरना, बंद जिमों को खोला जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन से बंद पड़े जिमों को खोलने की मांग को लेकर नगर के जिम संचालकों और व्यापारियों ने बुधवार को चौघानपाटा में धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिम बंद होने से जिम संचालकों की रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बंद पड़े जिमों को जल्द खोलने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनलॉक वन में भी शहर के जिम बंद हैं। जिम संचालकों का कहना है कि जिम के संचालन से उनकी रोजी-रोटी चलती है। लॉकडाउन से जिम बंद होने से आय बंद हो गई है। जिम बंद होने से बिजली बिल, किराया और पूरे स्टाफ का खर्च जेब से भरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द जिम खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
जिम का संचालन बंद है लेकिन हर महीने हॉल का किराए का भार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अनलॉक-वन में कई चीजों को खोल दिया गया है लेकिन जिम पर प्रतिबंध लगाया गया है जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जिम संचालकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरनेपर जिम संचालक अंकित राज, समीर आलम, योगेश जोशी, तरुण भट्ट, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, शुभम मेहरा, इशान मेहरा, योगेश जोशी, मनीष, रजत, अमित आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें